भारत में निर्वाचन का उत्तरदायित्व निर्वाचन आयोग पर है जिसकी स्थापना सन् 1950 में की गई थी। आयोग के पहले चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। भारत का निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक निकाय है। यह संविधान के अनुच्छेद 324 के अन्तर्गत कार्यरत है। आयोग लोकसभा, राज्यसभा, विधान सभाओं, विधान परिषदों, राष्ट्रपति पद एवं उपराष्ट्रपति पद की चुनावी व्यवस्था करता है। वर्तमान चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा (2018-21) हैं।