भारत में नलकूपों, नहरों, तालाबों तथा कुओं द्वारा सिंचाई की जाती है। भारत में सभी जगह सिंचाई की समान व्यवस्था नहीं है। देश के नदीय मैदानों तथा तटीय क्षेत्रों में सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है। इसके विपरीत पठारी क्षेत्रों, जैसे- दक्षिणी पठार में सिंचाई कम होती है। आज भी देश के कुल कृषि क्षेत्र के लगभग आधे क्षेत्र में ही सिंचाई होती है। शेष क्षेत्र मुख्यतः वर्षा पर निर्भर है।