वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनवन्य समाज एवं उपनिवेशवाद2 Marks
Question
प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध द्वारा भारत तथा जावा के वनों के प्रभावित होने के तीन प्रकार लिखिए।
✓
Answer
प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध में भारत तथा जावा के वन निम्न प्रकार प्रभावित हुए-
दोनों विश्व युद्धों में भारत तथा जावा में युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए औपनिवेशिक सरकार द्वारा जमकर वृक्ष काटे गये।
युद्ध के चलते वन संरक्षण की कार्य योजनाओं को स्थगित कर दिया गया। सरकार का ध्यान बंटने से स्थानीय निवासियों ने भी वनों में खेती का विस्तार किया।
जावा पर जापानियों ने कब्जे के बाद वनों का निर्मम दोहन किया, जबकि भारत में ब्रिटिश सरकार ने ही जमकर वनों का दोहन किया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.