भौगोलिक खोजों के पहले समाज अंधविश्वास से युक्त था। अमेरिका अर्थात नई दुनिया की खोज, भारत की खोज तथा आस्ट्रेलिया की खोज से उपनिवेशों की स्थापना होने लगी। फलस्वरूप साम्राज्यवाद का विकास होने लगा। यूरोपीय देशों की सभ्यता, संस्कृति, धर्म आदि का विस्तार हुआ। सारे देश सिमट कर एक हो गए। इससे दुनिया का एकीकरण यूरोपीकरण के द्वारा हुआ। अतः विश्व के मौलिक मानचित्र में परिवर्तन तो नहीं हुआ पर राजनैतिक परिवर्तन अवश्य हो गया ।