बी.एल.ओ.-बी.एल.ओ. अर्थात् बूथ लेवल ऑफिसर एक सरकारी कर्मचारी (शिक्षक, पटवारी, ग्राम सेवक, लिपिक आदि) होता है जिसका चुनाव उसी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में से निर्वाचन विभाग करता है।
बी.एल.ओ. के कार्य-बी.एल.ओ. के प्रमुख कार्य |निम्नलिखित हैं -
- वह घर-घर सर्वे कर 18 वर्ष की आयु वाले युवक| युवतियों के नाम को मतदाता सूची में जोड़ता है।
- वह नए वंचित मतदाताओं को जोड़ना और पलायन कर चुके अथवा मृत मतदाताओं के नाम को सूची से हटाने का काम करता है।