यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनयूरोप में राष्ट्रवाद का उदय3 Marks
Question
ब्रिटेन ने स्कॉटलैण्ड पर किस तरह अपना दबदबा कायम किया?
✓
Answer
इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड के बीच 'एक्ट ऑफ यूनियन' (1707) के द्वारा 'यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन किया गया। इस एक्ट के द्वारा व्यावहारिक रूप में इंग्लैण्ड स्कॉटलैंड पर अपना प्रभुत्व जमा पाया। ब्रितानी संसद में आंग्ल सदस्यों का दबदबा रहा। स्कॉटलैण्ड की अपनी संस्कृति तथा राजनीतिक संस्थानों को योजनाबद्ध तरीके से दबाया गया। स्कॉटिश हाइलैंड्स के निवासी कैथोलिक कुलों की आजादी का दमन किया गया। उन्हें उनकी गेलिक भाषा बोलने तथा अपनी राष्ट्रीय पोशाक पहनने की मनाही थी। उनमें से बहुत से लोगों को अपना वतन छोड़ने को भी मजबूर किया गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.