इस्पात निर्माण की प्रक्रिया निम्न प्रकार है-
कच्चा माल (लौह-अयस्क) को लोहा एवं इस्पात संयंत्रों तक लाया जाता है।
लौह-अयस्क को भट्टी में डालकर गलाया जाता है, फिर इसमें चूना पत्थर मिलाया जाता है तथा धातु के मैल को हटाया जाता है।
पिघले हुए लोहे को साँचों में डालकर ढलवाँ लोहा तैयार किया जाता है।
ढलवां लोहे को पुनः गलाकर ऑक्सीजन द्वारा उसकी अशुद्धि को हटाकर तथा मैंगनीज, निकल, क्रोमियम मिलाकर शुद्ध किया जाता है।
रोलिंग, प्रेसिंग, ढलाई एवं गढ़ाई के द्वारा धातु को आकार दिया जाता है।