इतिहास : CH 6 आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 9सामाजिक अध्ययनइतिहास : CH 6 आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद2 Marks
Question
‘चेरो’ विद्रोह से आप क्या समझते हैं ?
✓
Answer
बिहार (संप्रति झारखंड) में पलामू क्षेत्र के रहने वाले चेरो जनजाति ने अपने राजा के खिलाफ विद्रोह किया। उस समय चूड़ामन राय उनका शासक था । अंग्रेजों के शोषण करने के खिलाफ भूषण सिंह के नेतृत्व में चेर जनजाति के लोगों ने सन्, 1800 ई. में खुला विद्रोह किया। राजा की मदद करने के लिए अंग्रेजी सेना बुलाई गयी। कर्नल जोन्स के नेतृत्व में आई सेना ने विद्रोह को दबा दिया और सन् 1802 ई . में भूषण सिंह को फाँसी दे दी गयी तथा विद्रोह समाप्त हो गया ।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.