Question
संयुक्त राष्ट्रसंघ के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों को लिखें।

Answer

संयुक्त राष्ट्रसंघ के निम्नलिखित उद्देश्य थे-
  • शांति स्थापना करना
  • संसार के राष्ट्रों के मध्य मैत्रीपूर्ण संबंध बनाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समस्याओं का समाधान करना ।
  • U.N.O को ऐसा केन्द्र बनाना जहाँ उपर्युक्त सभी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए की जानेवाली कार्यवाही में तालमेल स्थापित किया जा सके।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सिद्धान्त-
  • राष्ट्रों की समानता के सिद्धान्त पर यह संस्था आधारित रहेगी।
  • प्रत्येक सदस्य राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र (Charter) का स्वागत करेगा।
  • सभी राष्ट्र अपने झगड़ों का निबटारा शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे।
  • संस्था के सदस्य किसी अन्य राष्ट्र की स्वतंत्र को विनष्ट नहीं करेंगे।
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ किसी भी राष्ट्र के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
  • शांति भंग करने वाले देश के विरुद्ध कार्यवाही करेगी।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free