PART - 1 CH - 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता — रसायन विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सरसायन विज्ञानPART - 1 CH - 3 तत्त्वों का वर्गीकरण एवं गुणधर्मों में आवर्तिता2 Marks
Question
d-ब्लॉक के तत्त्वों के गुण लिखिए।
✓
Answer
$d$-ब्लॉक के तत्त्वों के गुण निम्नलिखित हैं- आवर्त सारणी के मध्य स्थित वर्ग 3 से 12 तक के तत्त्व $d$-ब्लॉक के तत्त्व कहलाते हैं जिनमें अन्तिम इलेक्ट्रॉन आन्तरिक $(n-1) d$ कक्षक में भरा जाता है। इन तत्त्वों का बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1) d^{1-10} n s^{0-2}(n=4$ से 7$)$ है। ये सभी तत्त्व धातुएँ हैं। इन तत्त्वों के आयन प्रायः रंगीन होते हैं तथा ये परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था एवं अनुचुंबकीयता प्रदर्शित करते हैं। इन्हें उत्प्रेरक के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है। $\mathrm{Zn}, \mathrm{Cd}$ तथा Hg (वर्ग 12) का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास $(n-1) d^{10} n s^2$ होते हुए भी ये संक्रमण तत्त्वों के बहुत-से गुण नहीं दर्शाते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.