Poem 1 (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत — Hindi-साहित्य STD 12 Science — Question
Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 12 ScienceHindi-साहित्यPoem 1 (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत3 Marks
Question
देवसेना का गीत' कविता का सारांश लिखिए।
✓
Answer
देवसेना का गीत - प्रस्तुत गीत जयशंकर प्रसाद के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नाटक 'स्कन्दगुप्त' से उद्धृत है। देवसेना वीरगति प्राप्त मालव नरेश बन्धुवर्मा की बहिन थी। वह स्कन्दगुप्त से प्रेम करती थी। किन्तु स्कन्दगुप्त मालव के नगरसेठ की कन्या विजया को चाहता था। बाद में स्कन्दगुप्त देवसेना से प्रेम प्रस्ताव करता है किन्तु देवसेना उसे अस्वीकार कर देती है। इस गीत में देवसेना अपने जीवन के मोड़ पर यौवन के क्रियाकलापों को याद करती है और उन्हें भ्रमवश किये गये कर्म मानती है। वह पश्चात्ताप के आँसू बहाती है और अपने जीवन के वेदनामय क्षणों का स्मरण करती है। वेदना ही उसके जीवन की संचित पूँजी है जिसे वह बचा नहीं सकी।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.