धातु कार्बोनिलों में बंध की प्रकृति को निम्न प्रकार समझा सकते हैं-
होमोलेप्टिक कार्बोनिल यौगिक (जिनमें केवल कार्बोनिल लिगन्ड हों) सामान्यतः संक्रमण धातुओं द्वारा बनाए जाते हैं। इन धातु कार्बोनिलों की संरचनाएँ सरल होती हैं। टेट्राकार्बोनिलनिकल (0), [Ni(CO)
4] चतुष्फलकीय (sp
3 संकरण), पेन्टाकार्बोनिल आयरन (0), [Fe(CO)
5] त्रिकोणीय द्विपिरैमिडी (sp
3d संकरण) तथा हेक्साकार्बोनिलक्रोमियम (0), [Cr(CO)
6] अष्टफलकीय (d
2sp
3 संकरण) होता है।
डेकाकार्बोनिलडाइमैंगनीज (0), [Mn
2(CO)
10] में दो वर्ग पिरैमिडी Mn(CO)
5 इकाइयां Mn-Mn बंध द्वारा जुड़ी होती हैं। ऑक्टाकार्बोनिलडाइकोबाल्ट (0), [Co
2 (CO)
8] में Co - Co बन्ध के मध्य दो CO समूह सेतु के रूप में पाए जाते हैं।
इनकी संरचनाएँ निम्न प्रकार दर्शाई जा सकती हैं-
