Question
धौलावीरा नगर का वर्णन कीजिये।

Answer

1. कच्छ के इलाके में खदिर बेत के किनारे धौलावीरा नगर बसा था। 2. धौलावीरा नगर में साफ पानी मिलता था और जमीन उपजाऊ थी। 3. जहाँ हड़प्पा सभ्यता के कई नगर दो भागों में विभक्त थे वहीं धौलावीरा नगर को तीन भागों में बांटा गया था। 4. इसके हर हिस्से के चारों ओर पत्थर की ऊंची - ऊंची दीवार बनाई गई थी। 5. इसके अंदर जाने के लिए बड़े - बड़े प्रवेश - द्वार थे। 6. इस नगर में एक खुला मैदान भी था, जहाँ सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। 7. धौलावीरा में मिले कुछ अवशेषों में हड़प्पा लिपि के बड़े बड़े अक्षरों को पत्थरों में खुदा पाया गया है। इन अभिलेखों को संभवत: लकड़ी में जड़ा गया था। यह एक अनोखा अवशेष है, क्योंकि आमतौर पर हड़प्या के लेख मुहर जैसी छोटी वस्तुओं पर पाए जाते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

आप केन्द्र स्तर और पंचायत स्तर पर शासन प्रणाली के बीच क्या विभिन्नताएँ और समानताएँ पाते हैं?
तीर्थयात्री से आप क्या समझते हैं? भारत यात्रा पर आये चीनी बौद्ध तीर्थयात्रियों के बारे में बताइये।
अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये।
वजिवासियों की उन्नति के सम्बन्ध में बुद्ध ने क्या कहा?
उपनिषद् का क्या अर्थ है? उपनिषदों में दिये गये विचारों का विकास किस प्रकार हुआ?
भारतीय जनजातीय धर्मों पर हुए हिंदू दर्शन के प्रभाव तथा हिन्दू दर्शन के विकास क्रम में जनजातीय आस्थाओं के प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
परिवार की इकाई क्यों महत्त्वपूर्ण है?
पुरातत्वविदों को जनपदों की बस्तियों की खुदाई से क्या जानकारी मिलती है?
क्या हम इतिहासकारों की तुलना जासूसों से कर सकते हैं? अपने जवाब के लिए कारण बताइए।
भारत में पाये जाने वाले वन्य प्राणियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।