दहन तीन प्रकार का होता है।
तीव्र दहन (Rapid combustion): कुछ पदार्थ छोटी - सी चिंगारी से ही जलने लगते हैं, जैसे - गैस के चूल्हे में गैस, लाइटर की छोटी-सी चिंगारी से जलने लगती है। इस प्रकार का दहन तीव्र दहन है।
स्वतः दहन (Spontaneous combustion): कुछ पदार्थ बिना किसी प्रत्यक्ष कारण के अचानक लपटों के साथ जल उठते हैं। इस प्रकार का दहन स्वतः दहन है। जैसे – फास्फोरस कमरे के ताप पर ही वायु में जल उठता है।
विस्फोट (Explosion): इस प्रकार का दहन हमें पटाखों आदि में देखने को मिलता है। पटाखे जलाते हैं तो एक आकस्मिक अभिक्रिया होने से ऊष्मा, प्रकाश और ध्वनि पैदा होती है।