सामान्य प्रबन्ध — कृषि विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सकृषि विज्ञानसामान्य प्रबन्ध3 Marks
Question
दूध दोहन की अंगूठा दबाकर विधि को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
अंगूठा दबाकर विधि-इस विधि में चारों अंगुलियों को थन के चारों ओर लगाकर अंगूठा बीच में दबाकर दूध निकाला जा सकता है। इस विधि से दूध निकालते समय पशु को कष्ट होता है। जिससे पशु पूरा दूध नहीं उतारता है। कई बार अंगूठे के दबाव के कारण थन को भी क्षति पहुँचती है। इस विधि द्वारा लगातार दूध निकालने से थन खराब होने की संभावना रहती है। कभी-कभी थन में गाँठ पड़ जाती है। इस विधि द्वारा पशु को नहीं दोहना चाहिए।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.