Question
दूध के समांगीकरण को समझाइए।

Answer

समांगीकरण दूध की वह प्रक्रिया है जिसमें यांत्रिक विधि द्वारा दूध की वसा गोलिकाओं तथा दूध के सीरम को एक समान आकार वाले छोटे-छोटे कणों में विभाजित किया जाता है जिससे दूध का संग्रह करते समय उसके ऊपर क्रीम लेयर के रूप में वसा एकत्रित न हो सके और सारे दूध में समान रूप से उपस्थित रह सके। इस क्रिया को समांगीकरण यन्त्र द्वारा अधिक दाब पर दूध को संचालित करके पूर्ण किया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free