Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानजीवों में श्वसन5 Marks
Question
एक क्रियाकलाप द्वारा श्वसन की क्रियाविधि को समझाइये।
✓
Answer
क्रियाकलाप:
एक प्लास्टिक की चौड़े मुँह वाली बोतल लेते हैं और इसके पेंदे को काटकर अलग कर देते हैं।
अब Y के आकार की काँच अथवा प्लास्टिक की एक नली लेते हैं।
इसके बाद बोतल के ढक्कन में एक ऐसा छिद्र करते हैं, जिससे यह नली आसानी से निकल जाए।
नली के शाखित सिरे पर दो गुब्बारे (बिना फूले हुए) लगाते हैं।
अब नली को चित्र में दिखाये अनुसार बोतल में लगाते हैं और बोतल का ढक्कन बंद कर देते हैं।
बोतल को इस प्रकार सील बंद कर देते हैं कि वह वायुरुद्ध हो जाती है।
अब बोतल के खुले पेंदे पर रबड़ अथवा प्लास्टिक की एक पतली शीट तानकर किसी रबड़ बैंड की सहायता से बाँध देतहैं।
फेफड़ों में होने वाले प्रसार को समझने के लिए रबड़ की परत को पकड़कर आधार से नीचे की ओर खींचते हैं। इसके बाद रबड़ की परत को ऊपर की ओर धकेलते हैं।
हम देखते हैं कि जब रबड़ की परत को नीचे की ओर खींचा जाता है, तब गुब्बारे फूल जाते हैं और जब रबड़ की परत को ऊपर की ओर धकेलते हैं तब गुब्बारे पिचक जाते हैं। इस प्रकार श्वसन की क्रिया सम्पन्न होती इस मॉडल में गुब्बारे फेफड़ों को और रबड़ की परत डायाफ्राम को प्रदर्शित करती है।
RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 10 जीवों में श्वसन 1
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.