CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनजलवायु3 Marks
Question
एलनिनो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
एलनिनो एक स्पेनिश शब्द है, जिसका अर्थ है बच्चा तथा जो बेबी क्राइस्ट को व्यक्त करता है। यह एक गर्म समुद्री जलधारा है जो पेरु की ठण्डी धारा के स्थान पर प्रत्येक 2 या 5 वर्ष के अन्तराल में पेरु तट से होकर बहती है। यह धारा क्रिसमस के समय बहना शुरू करती है। एलनिनो की उपस्थिति समुद्र की सतह के तापमान को बढ़ा देती है तथा उस क्षेत्र में व्यापारिक पवनों को शिथिल कर देती है। दक्षिणी महासागरों के ऊपर दाब परिवर्तन की अवस्थाओं का सम्बन्ध एलनिनो से है इसलिए इस परिघटना को ऐसो (ENSO) (एलनिनो दक्षिणी दोलन) कहा जाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.