Question
एशिया के महत्त्वपूर्ण देशों की विशेषता लिखिए।

Answer

एशिया के महत्त्वपूर्ण देशों की विशेषता :
(i) पूर्वी एशिया-इसके अंतर्गत, चीन, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया जैसे महत्वपूर्ण देश हैं । ऐतिहासिक रूप से इस सम्पूर्ण इलाके में चीन का प्रभाव रहा है। यहाँ बौद्ध धर्म और ताओवाद की प्रभुता है।

(ii) दक्षिण एशिया इस क्षेत्र के प्रमुख देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका है। यहाँ लोगों के वेशभूषा एवं खान-पान में भी अन्तर देखा जाता है।

(iii) दक्षिण-पूर्वी एशिया-इसके अंतर्गत म्यांमार, फिलीपीन, थाइलैंड, लाओस, कंपूचिया, मलेशिया, सिंगापुर, पूर्वी तिमूर, ब्रूनेई और इंडोनेशिया आता है। दक्षिण-पूर्वी एशिया से यह प्रदेश इस्लाम और इसाई धर्म से बहुत अधिक प्रभावित है।

(iv) पश्चिम एशिया यह क्षेत्र इस्लाम, ईसाई, जूडिज्म का ऐतिहासिक जन्म स्थल रहा है। यहाँ का खाना विविध और गरिष्ठ है । यहाँ का साहित्य भी बहुत धनी है।

(v) मध्य एशिया-इस प्रदेश में मुख्यत: पहले के सोवियत समाजवादी गणराज्य के पाँच प्रदेश सम्मिलित हैं कजाकिस्तान, खिराजिस्तान, ताजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तर्कमेनिस्तान । मध्य एशिया का ऐतिहासिक महत्त्व सिल्क रूट के कारण बढ़ जाता है।

उतर एशिया – यह साइबेरिया का भौगोलिक क्षेत्र है। यहाँ प्रतिकूल स्थिति के कारण जनसंख्या विरल है। ट्रांस-साइबेरियन रेलवे और खनन कार्यों से यहाँ पर आधुनिक जीवन-शैली का प्रभाव पड़ा है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत में पाई जानेवाली मृदाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
बोकारो लौह इस्पात केन्द्र को उपलब्ध भौगोलिक सुविधाओं का वर्णन करें।
भारत में पेट्रोलियम के उत्पादन एवं वितरण का विवरण लिखिए।
संसाधन संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालें।
वस्त्र उद्योग की स्थापना में सहायक कारकों का वर्णन कीजिए।
मृदा अपरदन के कारकों का उल्लेख कर इसके बचाव हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए।
  1. मोहपानी – (क) ताप विद्युत
  2. रूद्र सागर – (ख) परमाणु ऊर्जा
  3. फरक्का – (ग) पेट्रोलियम
  4. तारापुर – (घ) सौर ऊर्जा
  5. तातापानी – (ङ) कोयला
इस्पात निर्माण की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए।
भारत में जल परिवहन की स्थिति का विवरण दीजिए।
एशिया विविधताओं से भरा प्रदेश है । कैसे ?