फलोत्पादन का महत्व, स्थिति एवं भविष्य — कृषि विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि विज्ञानफलोत्पादन का महत्व, स्थिति एवं भविष्य3 Marks
Question
फलों का औषधीय महत्व बताइए।
✓
Answer
फलों का औषधीय महत्व (Medicinal Importance of Fruts)- प्राचीनकाल से ही विभिन्न फलों का औषधीय रूप से उपयोग कई वर्षों से किया जाता रहा है जैसे स्वास्थ्यवर्धक च्यवनप्राश बनाने में आँवलों का उपयोग तथा त्रिफला चूर्ण बनाने में हरड़ (Termenalia Chebula Retz.) बहेड़ा (Termenalia bellirica (Gaertn.) Roxb.) व आँवला (Emblica officinalis L.) का उपयोग किया जाता है। विभिन्न रोगियों को मौसम्मी का रस व नारियल पानी पिलाना हितकर रहा है। विभिन्न फलों में विटामिन्स व एन्टीऑक्सीडेन्ट्स भरपूर होते हैं जो हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.