Question
श्वेतन की प्रक्रिया को समझाइए।

Answer

श्वेतन (Blanching)- तैयार फल व सब्जियों को उनकी प्रकृति के अनुसार 2 से 5 मिनट तक उबलते हुए पानी में रखना तथा उन्हें ठण्डा करने की क्रिया को विवर्ण क्रिया (ब्लांचिग) कहा जाता है। विवर्ण की क्रिया के कई लाभ हैं, जैसे-उनके रंग व स्वाद में सुधार हो जाता है, उन पर चिपकी गन्दगी व रोगाणु दूर हो जाते हैं व खटास-कड़वाहट कम हो जाती है आदि। छोटे स्तर पर विवर्णीकरण के लिए उन्हें जालीदार टोकरियों में रखकर कुछ समय (2 से 5 मिनट) के लिए उबलते हुए पानी में रखा जाता है। बड़े स्तर पर इस कार्य को मशीनों द्वारा सम्पन्न किया जाता है। विवर्णीकरण से कभी-कभी फलों का रंग, सुगन्ध तथा मिठास कम हो जाती है तथा जल में घुलनशील पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। गर्म पानी से निकाल कर फल-सब्जियों को ठण्डे पानी में डुबोया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कलम लगाना किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ?
फलों की डिब्बाबन्दी की विधि का वर्णन कीजिए।
सफल अन्तः शस्य खेती की मुख्य बातें समझाइए ।
मोठ की बीजदर तथा बीजोपचार लिखिए।
आधुनिक भू-परिष्करण पर प्रकाश डालिए।
कपास की खेती का वर्णन निम्न बिन्दुओं के आधार पर कीजिए ।
(अ) वर्गीकरण
(ब) जलवायु
(स) बीजोपचार
(द) बुआई का समय व विधि
भेड़ की मारवाड़ी नस्ल का उत्पत्ति स्थान वितरण, शारीरिक विशेषतायें एवं उपयोगितायें बताइए ।
जैविक खेती के प्रमुख सिद्धान्तों को लिखिए।
टमाटर का सॉस बनाने की विधि लिखिए।
कृषि पंचांग के महत्व पर प्रकाश डालिये तथा चन्द्रमा की विभिन्न अवस्थाओं का कृषि कार्य में महत्व के बारें में लिखिये।