Question
फलपाक (जैम) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Answer

फलपाक (Jam)- जैम फलों के गूदे को चीनी के साथ एक निश्चित अनुपात में मिलाकर पकाकर तैयार किया जाने वाला पदार्थ है। जैम में कम से कम 68 प्रतिशत कुल घुलनशील ठोस पदार्थ (टी. एस. एस.), अम्लता 0.5-0.6 प्रतिशत तथा 45 प्रतिशत तक फल का भाग होना आवश्यक होता है। जेम सेब, पपीता, स्ट्राबेरी, बेर, आंवला, करौंदा, अंगूर, खुबानी, आलूबुखारा, आडू, गाजर आदि तथा मिश्रित फलों का भी बनाया जा सकता है। जैम के फलों का गूदा, चीनी, पैक्टिन, खटास तथा पानी आवश्यक अंश है। जैम फलों से निर्मित एक स्वादिष्ट उत्पाद है जिसकी घरों में लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ आजकल माँग में काफी वृद्धि हो रही है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

पपीते में लिंग समस्या व समाधान तथा पपेन निकालने की विधि का वर्णन करो।
खुरपका - मुँहपका रोग के उपचार को समझाइए।
फसलों में कीट व्याधि नियन्त्रण के जैविक उपायों की व्याख्या कीजिये ।
वायवीय क्षरण नियन्त्रण में वायुरोधी वृक्ष पट्टियों के महत्त्व को समझाइए।
अफलन एवं अनुत्पादकता में अन्तर करिए ? अफलन के बाह्य कारकों का वर्णन करते हुए, उपायों को सूचीबद्ध कीजिए।
तरल जैव उर्वरकों की उपयोग विधियाँ लिखिए।
फलों की डिब्बाबन्दी की विधि का वर्णन कीजिए।
पौधे लगाने के लिए गड्‌ढे तैयार करने की विधि को समझाइए।
संरक्षण भू-परिष्करण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
हरी खाद के आवश्यक गुण लिखिए।