वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनवन्य समाज एवं उपनिवेशवाद2 Marks
Question
घुमन्तू कृषि किसे कहते हैं?
✓
Answer
घुमंतू कृषि एशिया, अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका के अनेक भागों में खेती का एक परंपरागत तरीका है। इसमें किसी स्थान पर स्थायी रूप से कृषि नहीं की जाती है।
घुमंतू कृषि के लिए जंगल के कुछ भागों को बारी-बारी से काटा और जलाया जाता है। मानसून की पहली बारिश के बाद इस राख में बीज बो दिए जाते हैं और अक्टूबर-नवंबर में फसल काटी जाती है। इन खेतों पर दो-एक साल खेती करने के बाद इन्हें 12 से 18 साल तक के लिए परती छोड़ दिया जाता है जिससे वहाँ फिर से जंगल पनप जाएं। घुमंतू कृषि में मिश्रित फसलें उगायी जाती हैं जैसे मध्य भारत और अफ्रीका में ज्वार-बाजरा, ब्राजील में कसावा और लैटिन अमेरिका के अन्य भागों में मक्का व फलियाँ।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.