बदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासबदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ2 Marks
Question
गिबर्टी एक महान मूर्तिकार था, स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
चौदहवीं से लेकर सत्रहवीं शताब्दी तक मूर्तिकला के क्षेत्र में गिबर्टी का विशेष योगदान रहा। गिबर्टी भी इस युग का एक महान मूर्तिकार था। उसके द्वारा बनाए गए फ्लोरेन्स के गिरजाघर के द्वार अत्यन्त सुन्दर थे। ये दरवाजे काँसे के थे तथा दस लम्बे फलकों पर नक्काशी की गई थी। इन दरवाजों को देखकर प्रसिद्ध मूर्तिकार माइकल एंजेलो ने कहा था कि "ये द्वार तो स्वर्ग के द्वार पर रखे जाने योग्य हैं।”
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.