तीन वर्ग — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासतीन वर्ग2 Marks
Question
मध्यकालीन यूरोप में पादरी वर्ग के अधिकार क्या थे?
✓
Answer
मध्यकालीन यूरोप में पादरी वर्ग के अधिकार- धर्म के क्षेत्र में बिशप अभिजात माने जाते थे। बिशपों के पास भी लॉर्ड की भाँति बड़ी-बड़ी जागीरें थीं और वे शानदार महलों में रहते थे। चर्च को एक वर्ष में कृषक से उसकी उपज का दसवाँ भाग लेने का अधिकार था। इसे 'टीथ' कहा जाता था। इसके अतिरिक्त धनी लोग अपने कल्याण तथा मृत्यु के बाद अपने सम्बन्धियों के कल्याण के लिए चर्च को दान देते थे। यह भी चर्च की आय का एक स्रोत था।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.