Question
हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया?

Answer

हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अत: हिरनों ने चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। शेष हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-

बल्कि/ इसलिए/ परंतु/ कि/ यदि/ तो/ नकि/ या/ ताकि

मुनिया ने सपना देखा _____ वह चंद्रमा पर बैठी है।

महलों ने दी आग, झोपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी,
यह स्वतंत्रता की चिनगारी अंतरतम से आई थी,
झाँसी चेती, दिल्ली चेती, लखनऊ लपटें छाई थीं,
मेरठ, कानपुर, पटना ने भारी धूम मचाई थी,
जबलपुर, कोल्हापुर में भी
कुछ हलचल उकसानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुंह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी।
QUESTION:
Q.1. स्वतंत्रता की चिनगारी कहाँ से आई थी?
(A) ग्वालियर से (B) लखनऊ से (C) नागपुर से (D) लोगों के अंतरतम से
Q.2. स्वतंत्रता संग्राम में आग लगाने का काम किसने किया?
(A) महलों ने (B) झोंपड़ियों ने (C) मकानों ने (D) साधारण जनता ने
Q.3. स्वतंत्रता की आग को किसने रोशन किया?
Q.4. स्वतंत्रता के आग की लपटों को किसने तेज़ कर दिया?
बाबा भारती गरीबों को महत्व देते थे, कहानी के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
प्रेम रूपी धागे को तोड़ना क्यों नहीं चाहिए?
पर सारे देश के…… अपने-अपने विद्यापति हैं’ इस वाक्य का क्या अर्थ है? पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो।
चेतक को देख दुश्मन क्यों दंग रह गए ?
नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-

बल्कि/ इसलिए/ परंतु/ कि/ यदि/ तो/ नकि/ या/ ताकि

विमल जर्मन सीख रहा है ______ फ्रेंच।

पर राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा कभी नहीं प्रकट की, लेकिन जब दूसरे लड़के उसे देख रहे होते तो वह नीची आँखों से देख लेता। सचमुच नागराजन का अलबम बेहद प्यारा था, पर राजप्पा के पास जितने टिकट थे, उतने नागराजन के अलबम में नहीं थे, पर खुद उसका अलबम भी कितना प्यारा था। उसे छू लेना ही कोई बड़ी बात थी। इस तरह का अलबम यहाँ थोड़ी मिलेगा। अलबम के पहले पृष्ठ पर मोती जैसे-अक्षरों में उसके मामा ने लिख भेजा था- -ए. एम. नागराजन ‘इस अलबम को चुराने वाला बेशर्म है। ऊपर लिखे नाम को कभी देखा है? यह अलबम मेरा है। जब तक घास हरी है और कमल लाल, सूरज जब तक पूर्व से उगे और पश्चिम में छिपे, उस अनंत काल तक के लिए यह अलबम मेरा ही रहेगा’।
QUESTION:
Q.1. राजप्पा ने नागराजन के अलबम को देखने की इच्छा क्यों प्रकट नहीं की?
(A) वह नागराजन को पसंद नहीं करता था।
(B) नागराजन एक घमंडी लड़का था।
(C) नागराजन के अलबम के प्रति उसके मन में ईर्ष्या थी।
(D) नागराजन ने राजप्पा को अलबम दिखाने से मना कर दिया था।
Q.2. नागराजन का अलबम कैसा था?
(A) बहुत अच्छा (B) बहुत खराब (C) बहुत टिकटों वाला (D) रद्दी
“एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।”
उसके मन में कौन-कौन से विचार चल रहे होंगे?
सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,
बूढ़े भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी,
गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,
दूर फ़िरंगी को करने की सबसे मन में ठानी थी,
चमक उठी सन् सत्तावन में
वह तलवार पुरानी थी।
बुंदेले हरबोलों के मुँह
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो
झाँसीवाली रानी थी॥
QUESTION:
Q.1. इस काव्यांश में किस समय की दशा का वर्णन है?
(A) भारत की परतंत्रता की
(B) भारत की स्वतंत्रता की।
(C) भारत में अंग्रेज़ी शासन की
(D) भारत में मुगल शासन की
Q.2. राजवंशों की भृकुटी तानने से कवयित्री का तात्पर्य क्या है?
(A) तिरछी नज़रों से देखना
(B) क्रोध भरी नज़रों से देखना
(C) एक आँख से देखना
(D) युद्ध के लिए तैयार होना