Question
हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं?

Answer

हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत सावन में गाए जाने वाले कजरी गीत, त्योहार, विवाह, जन्मोत्सव, प्रेमी-प्रेमिका को छेड़ने वाले छेड़छाड़भरे गीत, पनघट व नदियों के किनारे, खेतों में गाए जाने वाले आदि स्त्रियों के कुछ खास गीत हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

माँ के सोते ही केशव और श्यामा दोपहर में बाहर क्यों निकल आए? माँ के पूछने पर दोनों में से किसी ने किवाड़ खोल कर दोपहर में बाहर निकलने का कारण क्यों नहीं बताया?
लेखिका ने इस संस्मरण में सरवर के माध्यम से अपनी बात बताने की कोशिश की है, लेकिन सरवर का कोई परिचय नहीं दिया है। अनुमान लगाओ कि सरवर कौन हो सकता है?
उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजयाली छाई,
किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,
तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,
रानी विधवा हुई हाय! विधि को भी नहीं दया आई,
नि:संतान मरे राजा जी,
रानी शोक-समानी थी,
बुंदेले हर बोलों के मुँह।
हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो।
झाँसीवाली रानी थी॥
QUESTION:
Q.1. झाँसी के राजमहलों में प्रसन्नता और उजयाली छा गई
(A) लक्ष्मीबाई का युद्ध कौशल देखकर
(B) रानी की वीरता की अंग्रेजों द्वारा प्रसंशा सुनकर
(C) जब लक्ष्मीबाई रानी बनकर आई।
(D) लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह की सूचना पाकर
Q.2. किसके जीवन में कालगति ने काली घटा घेर दी-
(A) ताँत्या (B) नाना साहब (C) लक्ष्मीबाई (D) गंगाधर राव
Q.3. कब कौन-सा सौभाग्य उदित हुआ?
Q.4. कालगति किस प्रकार काली घटा घेर लाई?
नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-

बल्कि/ इसलिए/ परंतु/ कि/ यदि/ तो/ नकि/ या/ ताकि

कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है _____ मैं मेले में जाना चाहती हूँ।

राजप्पा मन-ही-मन कुढ़ रहा था। स्कूल जाना अब खलने लगा था और लड़कों के सामने जाने में शर्म आने लगी। आमतौर पर शनिवार और रविवार को टिकट की खोज में लगा रहता, परंतु अब घर-घुसा हो गया था। दिन में कई बार अलबम को पलटता रहता। रात को लेट जाता। सहसा न जाने क्या सोचकर उठता, ट्रंक खोलकर अलबम निकालता और एक बार पूरा देख जाता। उसे अलबम से चिढ़ होने लगी थी। उसे लगा, अलबम वाकई कूड़ा हो गया है।
QUESTON:
Q.1. राजप्पा के कुढ़ने का क्या कारण था?
Q.2. कौन मन-ही-मन कुढ़ रहा था और क्यों?
राजप्पा पिछवाड़े की ओर भागा। जल्दी से बाथरूम में घुसकर दरवाज़ा बंद कर लिया। अम्मा ने अँगीठी पर गरम पानी की देगची चढ़ा रखी थी। उसने अलबम को अँगीठी में डाल दिया। अलबम जलने लगा। कितने प्यारे टिकट थे। राजप्पा की आँखों में आँसू आ गए।
QUESTION:
Q.1. राजप्पा कहाँ से भागा?
(A) घर के आगे से (B) घर के पिछवाड़े से (C) घर के सामने से (D) गली से
Q.2. वह जल्दी से कहाँ घुस गया?
(A) घर में (B) दुकान में (C) बाथरूम में (D) स्कूल में
प्रकृति हमें क्या सीख देती है? रहीमदास के दोहे के आधार पर बताइए ।
‘पिसाई’ संज्ञा है। पिसना शब्द से ‘ना’ निकाल देने पर ‘पीस’ धातु रह जाती है। पीस धातु में ‘आई’ प्रत्यय जोड़ने पर ‘पिसाई’ शब्द बनता है। किसी-किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसे संज्ञा बनाने के बाद उसके रूप में बदलाव आ जाता है, जैसे ढोना से ढुलाई, बोना से बुलाई। मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।

नीचे कुछ संज्ञाएँ दी गई हैं। बताओ ये किन क्रियाओं से बनी हैं-

बुआईकटाई
सिंचाईरोपाई
कताईरंगाई
हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया?
घोड़े सुलतान को देखकर बाबा भारती को कैसे आनंद की प्राप्ति होती थी ?