संविधान निर्माण — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनसंविधान निर्माण2 Marks
Question
हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है?
✓
Answer
संविधान निम्नलिखित प्रमुख कार्य करता है, इसलिए हमें संविधान की आवश्यकता है-
यह सहयोग एवं विश्वास की वह भावना पैदा करता है. ताकि विभिन्न तरह के लोग एक-साथ मिल-जुल कर रह सकें।
संविधान यह स्पष्ट करता है कि सरकार का निर्माण कैसे होगा तथा निर्णय लेने की अन्तिम शक्ति किसके पास होगी।
यह सरकार की शक्तियों की सीमा तय करता है तथा जनता के अधिकारों का उल्लेख करता है।
यह लोगों की एक अच्छे समाज के निर्माण की इच्छा को व्यक्त करता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.