हमें सरकार को कर इसलिए देना चाहिए क्योंकि सरकार कर से प्राप्त धन का उपयोग विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं को मुहैया करवाने में खर्च करती है, जिससे सभी नागरिकों को फायदा होता है। यथा-
- सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था की स्थापना-प्रतिरक्षा, पुलिस, न्यायिकं व्यवस्था, राजमार्ग इत्यादि कुछ सेवाओं से सभी नागरिकों को लाभ प्राप्त होता है तथा इन सेवाओं की व्यवस्था स्वयं नागरिक नहीं कर सकते।
- विकासात्मक कार्यक्रम एवं सेवाओं का संचालनकरों से ही कुछ विकासात्मक कार्यक्रम एवं सेवाएँ उपलब्ध होती हैं, जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक कल्याण, व्यावसायिक प्रशिक्षण इत्यादि। इनसे जरूरतमंद नागरिकों को लाभ मिलते हैं।
- प्राकृतिक आपदाओं के मामलों में राहत व पुनर्वास सेवा प्रदान करना-करों से प्राप्त धन का उपयोग कुछ प्राकृतिक आपदाओं, जैसे-बाढ़, भूकम्प, सुनामी आदि मामलों में राहत एवं पुनर्वास के लिए भी किया जाता है।
- वैज्ञानिक प्रगति कार्यक्रम का संचालन-अन्तरिक्ष, परमाणु एवं प्रक्षेपास्त्रों से संबंधित कार्यक्रमों को भी करों से प्राप्त राजस्व से ही चलाया जाता है।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन-सरकार खासतौर से गरीबों को कुछ सेवाएँ भी प्रदान करती है, जो वे बाजार से नहीं खरीद पाते। इसका एक उदाहरण स्वास्थ्य संबंधी सेवा है।