भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990) — अर्थशास्त्र कक्षा 11 कॉमर्स — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्सअर्थशास्त्रभारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990)3 Marks
Question
हरित क्रान्ति की कोई दो विफलताएँ बताइए।
✓
Answer
(1) आर्थिक एवं सामाजिक विषमता: भारत में हरित क्रान्ति का लाभ मुख्य रूप से बड़े एवं सम्पन्न किसानों को ही मिला, छोटे किसानों को हरित क्रान्ति का अधिक लाभ नहीं मिल पाया। अतः हरित क्रान्ति के फलस्वरूप देश में आर्थिक एवं सामाजिक विषमताओं में वृद्धि हुई है।
(2) क्षेत्रीय असमानता में वृद्धि: हरित क्रान्ति का लाभ मुख्य रूप से कुछ सम्पन्न राज्यों को ही प्राप्त हुआ क्योंकि वहाँ की सरकार एवं कृषक सम्पन्न थे जबकि कुछ राज्यों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुए। अत: हरित क्रान्ति से क्षेत्रीय असमानताओं में वृद्धि हुई।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.