पालमपुर गाँव की कहानी — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनपालमपुर गाँव की कहानी3 Marks
Question
हरित क्रान्ति' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
भारत में कृषि में क्रान्तिकारी परिवर्तनों हेतु 1960 के दशक के मध्य में हरित क्रान्ति की नीति अपनाई गई। इस नीति में कृषि के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने हेतु कई आधुनिक विधियों को अपनाया गया। हरित क्रान्ति की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि इसमें उच्च उत्पादकता वाले (एच.वाई.वी.) बीजों का उपयोग किया गया। इस नीति में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग में वृद्धि हुई, साथ ही सिंचाई सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इन सबका कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.