Question
इटली के एकीकरण का वर्णन कीजिए।

Answer

इटली का एकीकरण-इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है-
(1) इटली के एकीकरण में मेत्सिनी का योगदान- मेत्सिनी इटली का एक महान क्रान्तिकारी नेता था। उसने 1831 में 'यंग इटली' और 1833 में 'यंग यूरोप' नामक क्रान्तिकारी संस्थाओं की स्थापना कर इनके माध्यम से इटलीवासियों में राष्ट्रीयता, देश-भक्ति, त्याग तथा बलिदान की भावनाएँ उत्पन्न की।
(2) इटली के एकीकरण में कावूर का योगदान- कावूर सार्डीनिया-पीडमांट का प्रधानमन्त्री था। उसने इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आन्दोलन का नेतृत्व किया। 1859 में सार्जीनिया-पीडमांट ने फ्रांस की सैनिक सहायता प्राप्त कर आस्ट्रिया की सेनाओं को पराजित किया। इसके फलस्वरूप लोम्बार्डी को सार्जीनिया पीडमांट में मिला लिया था। 1860 में परमा, मोडेना तथा टस्कनी को भी सार्डीनिया-पीडमांट में मिला लिया गया।
(3) इटली के एकीकरण में गैरीबाल्डी का योगदान- गैरीबाल्डी इटली का एक महान स्वतन्त्रता सेनानी था। 1860 में गैरीबाल्डी ने एक हजार रेड शर्ट दल के स्वयंसेवकों को लेकर सिसली और नेपल्स पर आक्रमण किया और शीघ्र ही सिसली और नेपल्स पर गैरीबाल्डी का अधिकार हो गया तथा जनमत संग्रह के आधार पर सिसली तथा नेपल्स को सार्जीनिया पीडमांट में मिला लिया गया। 1861 में विक्टर इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का सम्राट घोषित किया गया।
(4) इटली के एकीकरण में विक्टर इमेनुएल द्वितीय का योगदान- 1866 में आस्ट्रिया तथा प्रशा के बीच युद्ध छिड़ गया। इस अवसर पर इटली ने आस्ट्रिया के विरुद्ध युद्ध में भाग लिया। इस युद्ध में आस्ट्रिया की पराजय हुई और वेनेशिया का प्रदेश इटली को प्राप्त हुआ। 1870 में जब प्रशा और फ्रांस के बीच युद्ध छिड़ गया था तब इटली ने इस स्थिति का लाभ उठाते हुए रोम पर आक्रमण कर दिया और 20 सितम्बर, 1870 को रोम पर अधिकार कर लिया। 1870 में रोम को इटली में मिला लिया गया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

खाद्य पदार्थों ने दूर देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया। इस कथन को तीन उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
"मुद्रण संस्कृति ने 1789 की फ्रांसीसी क्रान्ति की पृष्ठभूमि तैयार की।" इस कथन के पक्ष में कोई तीन बिन्दु लिखिए।
विभिन्न दबाव समूह और राजनीतिक दल किस प्रकार सत्ता के बँटवारे में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं?
भारत में वैश्वीकरण के प्रभावों की विवेचना कीजिए।###भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण के महत्त्व की विवेचना कीजिए।###भारतीय उद्योगों पर वैश्वीकरण के प्रभाव का उल्लेख कीजिए।###वैश्वीकरण का भारत में क्या प्रभाव पड़ा है? किन्हीं चार बिन्दुओं पर प्रकाश डालिए।###भारत में वैश्वीकरण का क्या प्रभाव पड़ा है?
मृदा अपरदन से क्या अभिप्राय है? मृदा अपरदन के लिए उत्तरदायी कारणों का वर्णन कीजिए।###मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं? मृदा अपरदन के उत्तरदायी किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए।###भू-क्षरण से आप क्या समझते हैं? इसे रोकने के लिए कोई चार उपाय बताइए।###मृदा अपरदन क्या है? भारत में प्रचलित मृदा अपरदन के प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए।###मृदा अपरदन का क्या अर्थ है? मृदा संरक्षण के उपायों को सुझाइए।
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मास सिस्ट (सीपीआई-एम) के बारे में आप क्या जानते हैं?
भारत में पैदा की जाने वाली प्रमुख खाद्यान्न फसलों का विवेचन कीजिए।
विकासशील देशों द्वारा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के लिए कौनसी परिस्थितियाँ उत्तरदायी थीं? इसका क्या प्रभाव पड़ा?
भारत को एक विकसित देश बनाने हेतु हमें क्या कदम उठाने होंगे?
आपकी दृष्टि में, विकास का कौनसा प्रकार एवं स्तर धारणीय है? समझाइए।