Question
जेट स्ट्रीम क्या है ?

Answer

ऊपरी वायुसंचरण भारत में पश्चिमी प्रवाह से प्रभावित रहता है। जेट धाराएँ इसी प्रवाह का मुख्य अंग हैं। जेट धाराएँ ऊपरी वायुमंडल (1200 मीटर से भी अधिक ऊँचाई पर) में लगभग 27° से 30° ऊत्तरी अक्षांशों के बीच चलती हैं। अतः इन्हें उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट धाराएँ कहा जाता है। ये सितम्बर से मार्च तक हिमालय के दक्षिण छोर पर चला करती हैं तथा देश के उत्तर एवं पश्चिम भाग में पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ के रूप में आकर कभी-कभी वर्षा की झड़ी लगा देती हैं। गर्मियों में इसकी गति लगभग 110 कि०मी० और सर्दियों में 184 किमी० प्रतिघंटा होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत की स्थलीय सीमा रेखा को छूने वाले सभी पड़ोसी देशों के नाम लिखें।
भारतीय मौनसून की तीन प्रमुख विशेषताएँ बताइए?
पूरे पृष्ठ पर भारत का मानचित्र बनाकर निम्नलिखित . को दर्शाइए।
(क) 400 सेंमी० से अधिक वर्षा का क्षेत्र,
(ख) 20 सेंमी० से कम वर्षा का क्षेत्र,
(ग) भारत में दक्षिण-पश्चिमी मौनसून की दिशा,
(घ) शीतकालीन वर्षा वाले क्षेत्र ,
(ङ) (i) चेरापूँजी, (ii) मौसिमराम, (ii) जोधपुर, (iv) मंगलोर, (v) ऊटी, (vi) नैनीताल।
मध्यं गंगा के मैदान की चार विशेषताएँ बताएँ।
एटलस की सहायता से नेपाल का मानचित्र बनाएँ तथा उसपर नेपाल के प्रमुख पर्वत शिखरों और औद्योगिक केन्द्रों को दिखायें।
भूटान की कृषि विशेषता तथा औद्योगिक विकास का वर्णन करें।
भारत की साक्षरता दर का वर्णन करें।
‘पूर्व का मोती’ श्रीलंका को क्यों कहते हैं ?
ढाका नगर की स्थिति एवं महत्त्व पर प्रकाश डालें।
प्रतिनिधि अथवा प्रदर्शक भिन्न क्या है ?