हमारी दुनिया : CH 5 मानव ससंधन — सामाजिक अध्ययन कक्षा 8 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 8सामाजिक अध्ययनहमारी दुनिया : CH 5 मानव ससंधन2 Marks
Question
जनसंख्या परिवर्तन किन-किन कारकों पर निर्भर करता है ?
✓
Answer
जनसंख्या परिवर्तन मुख्यतः तीन कारकों पर निर्भर करता है
जन्म दर
मृत्यु दर
प्रवास ।
जन्मदर एवं मृत्यु दर के बीच अंतर होने से जनसंख्या में वृद्धि या कमी होती है। यह जनसंख्या का प्राकृतिक परिवर्तन है जबकि कई कारणों से ‘जनसंख्या का दूसरी जगह जाकर बस जाना प्रवास की श्रेणी में आता है। भारत में जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारक जन्मदर रहा है क्योंकि यह हमेशा मृत्यु दर से अधिक रहा है। बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मृत्यु दर में भी तेज गिरावट आई है जिसके कारण जनसंख्या वृद्धि हुई है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.