Question
मेघ एवं कोहरे में अन्तर बतलाइये।
| मेघ | कोहरा |
| (1) इनका निर्माण अधिक ऊँचाई पर होता है। | इनका निर्माण धरातल के सम्पर्क वाली वायु राशि में होता है। |
| (2) इनसे वर्षा होती है। | इनसे वर्षा नहीं होती है। |
| (3) इनके जलकणों की मोटाई अधिक होती है। | इनके जलकणों की मोटाई कम होती है। |
| (4) मेघों का निर्माण केवल संघनन प्रक्रिया द्वारा ही होता है। | विपरीत जलराशियों के सम्मिलन से भी कोहरे का निर्माण हो सकता है। |
| (5) मेघ ऊर्ध्वाधर दृश्यता (Vertical Visibility) को प्रभावित करते हैं। | कोहरा क्षैतिज दृश्यता (Horizontal Visibility) को प्रभावित करता है। |
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.