Poem 1 (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत — Hindi-साहित्य STD 12 Science — Question
Rajasthan BoardEnglish MediumSTD 12 ScienceHindi-साहित्यPoem 1 (क) देवसेना का गीत (ख) कार्नेलिया का गीत3 Marks
Question
कार्नेलिया का गीत' कविता का सारांश लिखिए। .
✓
Answer
कार्नेलिया का गीत. यह गीत प्रसाद जी के बहुचर्चित ऐतिहासिक नाटक 'चन्द्रगुप्त' से लिया गया है। कार्नेलिया सिकन्दर के सेनापति सेल्यूकस की बेटी है। सिन्धु नदी के किनारे ग्रीक-शिविर के पास वृक्ष के नीचे बैठी. कार्नेलिया यह गीत गाती है। 'अरुण यह मधुमय देश हमारा' राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत है। यह कार्नेलिया के प्रकृति-प्रेम और भारत के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति उसके आकर्षण को प्रकट करता है। इस गीत में भारत के सांस्कृतिक गौरव एवं प्राकृतिक सुषमा का गुणगान किया गया है। यह अनजान अतिथियों को आश्रय देने वाला देश है जहाँ पक्षी अपने प्यारे घोंसले की कल्पना करके सन्ध्या को लौट कर आ जाते हैं। यहाँ लहरों को भी किनारा प्राप्त होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.