CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनसंगठन3 Marks
Question
केन्द्रीकरण के प्रमुख दोष बतलाइये।
✓
Answer
केन्द्रीकरण के प्रमुख दोष-
उच्च प्रबन्धकों का काफी अधिक समय एवं शक्ति दिन-प्रतिदिन के कार्यों में लग जाता है।
अधीनस्थों में प्रबन्धकीय ज्ञान का विकास नहीं हो पाता है।
केन्द्रीकरण में निम्न स्तर पर कार्यों में शीघ्रता लाना प्रायः असम्भव होता है; क्योंकि प्रत्येक कार्य के लिए ऊपर से अधिकार प्राप्त करने होते हैं।
केन्द्रीकरण में निम्न स्तर के कार्यों के सम्बन्ध में निर्णय उच्च अधिकारी ही लेते हैं। अतः अच्छे संचार की व्यवस्था भी नहीं हो पाती है।
केन्द्रीकरण से अधीनस्थ अधिकारियों के मनोबल, रुचि आदि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
केन्द्रीकरण में अनौपचारिक समूहों का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
केन्द्रीकरण में अधीनस्थों का महत्त्व समाप्त हो जाता है और उनके द्वारा कोई निर्णय लागू नहीं किये जाते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.