Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10हिन्दीविष के दाँत2 Marks
Question
खोखा किन मामलों में अपवाद था ?
✓
Answer
खोखा, सेन दम्पति का एक मात्र सबसे छोटा लड़का है, जो पाँच लड़कियों के बाद हुआ था। वह नाउम्मीद बुढ़ापे की आँखों का तारा है। खोखा का आविर्भाव तब जाकर हुआ था, जब उसकी कोई उम्मीद सेन दम्पति को बाकी नहीं रह गई थी। खोखा जीवन के नियम का अपवाद था और यह अस्वाभाविक नहीं था कि वह घर के नियमों का भी अपवाद था।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.