Question types

विष के दाँत question types

76 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a हिन्दी paper with step-by-step answer keys.

76
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

विष के दाँत questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

नलिन विलोचन शर्मा के अनुसार महल और झोपड़ी बालों की लड़ाई में अक्सर कौन जीतते हैं?
  • महले वाले
  • B
    झोपड़ी वाले
  • C
    मासूम
  • D
    इनमें से कोई नहीं

Answer: A.

View full solution
चोर-गुंडा-डाकू होनेवाला. मदन भी कब माननेवाला था। वह झट काशू पर टूट पड़ा। दूसरे लड़के जरा हटकर इस द्वन्द्व युद्ध का मजा लेने लगे। लेकिन यह लड़ाई हड्डी और मांस की, बँगले के पिल्ले और गली के कुत्ते की लड़ाई थी। अहाते में यही लड़ाई हुई रहती, तो काशू शेर हो जाता। वहाँ से तो एक मिनट बाद ही वह रोता हुआ जान लेकर भाग निकला। महल और झोपड़ीवालों की लड़ाई में अक्सर महलवाले ही जीतते हैं, पर उसी हालत में, जब दूसरे झोपड़ीवाले उनकी मदद अपने ही खिलाफ करते हैं। लेकिन बच्चों को इतनी अक्ल कहाँ ? उन्होंने न तो अपने दुर्दमनीय लीडर की मदद की, न अपने माता-पिता के मालिक के लाडले की ही। हाँ, लड़ाई खत्म हो जाने पर तुरन्त ही सहमते हुए तितर-बितर हो गए।
(i) मदन काशू को मारने के लिए क्यों टूट पड़ा?
(ii) यह लड़ाई हड्डी और मांस की, बँगले के पिल्ले और गली के कुत्ते की लड़ाई थी। इसका आशय स्पष्ट करें।
(iii) महल और झोपड़ीवालों की लड़ाई में महलवाले ही क्यों जीतते हैं ?
(iv) लड़ाई समाप्त होने पर क्या हुआ?
(v) मदन और काशू की लड़ाई में अन्य लड़के तमाशबीन क्यों बने रहे?
View full solution
लड़कियाँ तो पाँचों बड़ी सुशील हैं, पाँच-पाँच ठहरी और सो भी लड़कियाँ, तहजीब और तमीज की तो जीती-जागती मूरत ही हैं। मिस्टर और मिसेज सेन ने उन्हें क्या करना चाहिए, यह सिखाया हो या नहीं, क्या-क्या नहीं करना चाहिए, इसकी उन्हें ऐसी तालीम दी है कि बस। लड़कियाँ क्या हैं, कठपुतलियाँ हैं और उनके माता-पिता को इस बात का गर्व है। वे कभी किसी चीज को तोड़ती-फोड़ती नहीं। वे दौड़ती हैं, और खेलती भी हैं, लेकिन सिर्फ शाम के वक्त, और चूँकि उन्हें सिखाया गया है कि ये बातें उनकी सेहत के लिए जरूरी हैं। वे ऐसी मुस्कराहट अपने होठों पर ला सकती हैं कि सोसाइटी की तारिकाएँ भी उनसे कुछ सीखना चाहें, तो सीख लें, पर उन्हें खिलखिलाकर किलकारी मारते हुए किसी ने सुना नहीं। सेन परिवार के मुलाकाती रश्क के साथ अपने शरारती बच्चों से. खीझकर कहते हैं “एक तुम लोग हो, और मिसेज सेन की लड़कियाँ हैं। अब, फूल का गमला तोड़ने के लिए बना है ? तुम लोगों के मारे घर में कुछ भी तो नहीं रह सकता।”
(i) प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ? और इसके लेखक कौन हैं ?
(ii) सेन साहब अपनी पुत्रियों को कैसा मानते थे?
(iii) स्वास्थ्य लाभ के लिए पुत्रियों को क्या सिखाया गया है ?
(iv) सेन साहब के मुलाकाती लोग अपने शरारती बच्चों से खीझकर क्या कहते थे?
(v) लेखक ने सेन साहब की पुत्रियों की तुलना कठपुतलियों से क्यों की है ?
View full solution
काशू और मदन के बीच झगड़े का कारण क्या था? इस प्रसंग के माध्यम से लेखक क्या दिखाना चाहता है? विष के दाँत शीर्षक पाठ के आधार पर उत्तर दें।
View full solution

Generate a विष के दाँत paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App