बदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासबदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ2 Marks
Question
'कोपरनिकस क्रान्ति' क्या थी, स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
ईसाइयों की यह धारणा थी कि पृथ्वी ब्रह्माण्ड के बीच में स्थिर है, जिसके चारों ओर खगोलीय ग्रह घूम रहे हैं। पोलैण्ड के वैज्ञानिक कोपरनिकस ने ईसाइयों की इस धारणा का खण्डन करते हुए यह घोषणा की कि पृथ्वी समेत सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। यह 'कोपरनिकसीय क्रान्ति' थी। इटली के वैज्ञानिक बुनो ने कोपरनिकस के सिद्धान्त की पुष्टि की। इसके बाद जर्मन वैज्ञानिक तथा खगोलशास्त्री जोहानेस कैप्लर ने अपने ग्रन्थ 'खगोलीय रहस्य' में कोपरनिकस के सूर्य-केन्द्रित सौर मण्डलीय सिद्धान्त को लोकप्रिय बनाया जिससे यह सिद्ध हुआ कि सारे ग्रह सूर्य के चारों ओर वृत्ताकार रूप में नहीं, बल्कि दीर्घ वृत्ताकार मार्ग पर परिक्रमा करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.