कोशिका की संरचना-कोशिका की संरचना के तीन मुख्य घटक हैं:
(A) कोशिका झिल्ली,
(B) कोशिका द्रव्य तथा
(C) केन्द्रक। इनका वर्णन निम्न प्रकार है
(A) कोशिका झिल्ली (Cell membrane):
कोशिका द्रव्य और केन्द्रक कोशिका झिल्ली के अन्दर परिबद्ध होते हैं। कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरे हुए माध्यम से अलग करती है। कोशिका झिल्ली को प्लाज्मा झिल्ली भी कहते हैं। यह सरंंध्र होती है तथा विभिन्न पदार्थों के कोशिका में आवागमन का नियमन करती है। पादपों में कोशिका झिल्ली के बाहर एक आवरण पाया जाता है, जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं।
(B) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm):
यह एक जैली जैसा पदार्थ है, जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।
(C) केन्द्रक (Nucleus):
[नोट-पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों में प्रश्न 3 (ख) का उत्तर देखें।]