Question
कशेरुकी के हृदयों में विकासीय परिवर्तनों का वर्णन करें।

Answer

सभी कशेरुकी में कक्षों से बना हुआ पेशी हृदय होता है। मछलियों में दो कक्षीय हृदय होता है, जिसमें एक आलिंद तथा एक निलय होता है। उभयचरों तथा सरीसृपों (रेप्टाइल्स) का (मगरमच्छ को छोड़कर) हृदय तीन कक्षों से बना है जिसमें दो आलिन्द तथा एक निलय होता है जबकि मगरमच्छ, पक्षियों तथा स्तनधारियों में हृदय चार कक्षों का बना होता है जिसमें दो आलिन्द तथा दो निलय होते हैं।
मछलियों में हृदय विऑक्सीजनित रुधिर बाहर से पम्प करता है जो श्लेष द्वारा ऑक्सीजनित होकर शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता है तथा वहाँ से विऑक्सीजनित रक्त हृदय में वापस आता है। इस क्रिया को एकल परिसंचरण कहते हैं। उभयचरों व सरीसृपों में बायाँ आलिन्द/क्लोम फेफड़ों/त्वचा से ऑक्सीजन युक्त रक्त प्राप्त करता है तथा दाहिना आलिन्द शरीर के दूसरे भागों से विऑक्सीजनित रुधिर प्राप्त करता है, लेकिन वे रक्त को निलय में मिश्रित कर बाहर की ओर पम्प करते हैं। इस क्रिया को अपूर्ण दोहरा परिसंचरण कहते हैं।
पक्षियों एवं स्तनधारियों में ऑक्सीजनित, विऑक्सीजनित रक्त क्रमशः बायें व दायें आलिन्दों में आता है, जहाँ से वह उसी क्रम में बायें-दायें एवं बायें निलयों में जाता है। निलय बिना रक्त को मिलाये इन्हें पम्प करता है अर्थात् दो तरह के परिसंचरण पथ इन प्राणियों में मिलते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उस प्रभाग का नाम लिखिए जिसमें वास्तविक जबड़े अनुपस्थित होते हैं। पिसीज व टेट्रापोडा सुपर वर्ग में कोई चार अन्तर लिखिए।
C4 चक्र का महत्त्व बताइये।
यदि पत्ती को अंधेरे में रख दिया गया हो तो उसका रंग क्रमशः पीला एवं हरा-पीला हो जाता है? कौन-से वर्णक आपकी सोच में अधिक स्थायी हैं?
लसीका किसे कहते हैं? T कोशिकाएँ एवं B कोशिकाओं में कोई चार अन्तर लिखिए।
कोशिका का शक्तिगृह किसे कहते हैं? इसका चित्र बनाकर इसके कोई तीन कार्य लिखिए।
निम्न में भेद स्पष्ट कीजिए -
संवेदी तन्त्रिका एवं प्रेरक तन्त्रिका
एक ही पौधे की पत्ती का छाया वाला (उल्टा) भाग देखें और उसके चमक वाले (सीधे) भाग से तुलना करें अथवा गमले में लगे धूप में रखे हुए तथा छाया में रखे हुए पौधों के बीच तुलना करें। कौनसा गहरे हरे रंग का होता है, और क्यों?
श्वास नलिकाओं (Trachioles) तथा श्वसनिकाओं (Bronchioles) में कोई चार अन्तर लिखिए।
बुलीफार्म कोशिकाओं पर टिप्पणी लिखिए। बाह्य आदिदारुक व अन्तःआदिदारुक में कोई तीन अन्तर लिखिए।
(i) वायवीय श्वसन में श्वसन गुणांक अनन्त होता है, समझाइए।
(ii) निम्न को परिभाषित कीजिए-
(अ) प्लावी श्वसन         (ब) प्रोटोप्लाज्मिक श्वसन
(स) बाह्य श्वसन           (द) आन्तरिक श्वसन