Question
कृषि से आप क्या समझते हैं?

Answer

कृषि (Agriculture) - कृषि शब्द संस्कृत की 'कृष' धातु से बना है, जिसका अर्थ खींचना, आकर्षित करना, जोतना, प्राप्त करना होता है। कृषि (कृष+इन्, कित्) का अर्थ-जुताई, खेती, किसानी, अतः कृषि से तात्पर्य जुताई आदि करके फसल प्राप्त करना है। AGRICULTURE (कृषि) शब्द लैटिन भाषा के शब्द Ager or Agri तथा Cultura से लिया गया है, जिसका अर्थ क्रमशः मृदा एवं कृषि कर्म करना है। इस प्रकार मनुष्य की वह क्रिया जिसका मुख्य उद्देश्य धरातलीय संसाधनों से खाना, रेशा, ईंधन आदि का उत्पादन है, कृषि कहलाती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free