लेबलिंग के कार्य-
(1) उत्पाद अथवा ब्रांड की पहचान करानालेबलिंग का एक कार्य उत्पाद अथवा ब्रांड की पहचान कराना है। सामान्य सूचनाएँ जो लेबलों पर दी जाती हैं वे हैं-निर्माता का नाम, पता, पैक करते समय वजन, उत्पाद तिथि का अधिकतम फुटकर मूल्य एवं बैंच संख्या। इनसे उत्पाद की पहचान आसानी से हो जाती है।
(2) उत्पादों का श्रेणीकरण-लेबल का एक कार्य उत्पाद को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करना होता है। कभी-कभी विपणनकर्ता उत्पाद को विशिष्टताओं अथवा गुणवत्ता के आधार पर विभिन्न वर्गों में बाँट देते हैं। उदाहरण के लिए चाय की विभिन्न किस्मों के कुछ ब्राण्ड पीले, लाल एवं हरे लेबल वर्गों में बाँटकर बेचे जाते हैं।
(3) उत्पादन के प्रवर्तन में सहायता-सही रूप से अनुरूपित लेबल ध्यान आकर्षित करता है एवं इसके कारण भी लोग वस्तु का क्रय करते हैं। कई उत्पादों के लेबल पर विक्रय संवर्द्धन संदेश लिखे रहते हैं जैसे एक शेविंग क्रीम के पैकेट के लेबल पर लिखा होता है '40 प्रतिशत अतिरिक्त मुफ्त'।