Question
विपणन अवधारणा की मुख्य विशेषताएँ बतलाइये।

Answer

विपणन अवधारणा की मुख्य विशेषताएँ-
विपणन अवधारणा उपभोक्ता-उन्मुखी है, जिसमें विपणन प्रक्रिया उत्पादन से पहले शुरू हो जाती है और वस्तुओं या सेवाओं के हस्तान्तरण के बाद भी चलती रहती है।
विपणन अवधारणा में उपभोक्ताओं की इच्छाओं तथा आवश्यकताओं का अध्ययन किया जाता है और माँग के अनुरूप उत्पादन किया जाता है।
विपणन अवधारणा के अनुसार ग्राहक का सृजन एवं सन्तुष्टि ही व्यवसाय का औचित्य समझा जाता है।
विपणन अवधारणा के अन्तर्गत विपणन का अर्थ अधिकतम लाभ कमाना नहीं बल्कि उत्पादक या व्यापारी तथा ग्राहक दोनों की सन्तुष्टि करना है।
विपणन शब्द विक्रय से अधिक विस्तृत है क्योंकि विपणन में विक्रय के अतिरिक्त अन्य क्रियाएँ भी सम्मिलित हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

वित्तीय अभिप्रेरणाओं तथा गैर वित्तीय अभिप्रेरणाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
प्रबन्ध के विभिन्न स्तरों को चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए। 
अभिप्रेरणा की मास्लो विचारधारा की किन्हीं तीन मानवीय आवश्यकताओं को स्पष्ट कीजिये।
ऊपर की ओर सम्प्रेषण तथा नीचे की ओर सम्प्रेषण के कुछ उदाहरण दीजिए।
प्रमाप (मानक) से आप क्या समझते
संगठन में प्रभावी संप्रेषण की सांकेतिक बाधाओं को स्पष्ट कीजिए।
एक फर्म की पूँजी संरचना को निर्धारित करने बाले निम्न कारकों की गणना किस प्रकार की जाती हैं?
(i) ब्याज आवरण अनुपात (Interest Coverage Ratio)
(ii) ऋण-सेवा आवरण अनुपात (Debt Service Coverage Ratio)
बिना लाभ-हानि व्यापार विश्लेषण को नियन्त्रण की एक तकनीक के रूप में स्पष्ट कीजिए।
मुद्रा बाजार से क्या अभिप्राय है? मुद्रा बाजार में प्रयुक्त किन्हीं दो प्रपत्रों को समझाइये।
व्यावसायिक पर्यावरण के महत्त्व के चार बिन्दु लिखिये।