Question
$\left[\begin{array}{c} x+y+z \\ x+z \\ y+z \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{l} 9 \\ 5 \\ 7 \end{array}\right]$ से x, y तथा z के मान ज्ञात कीजिए।

Answer

दिया है,$\left[\begin{array}{c} x+y+z \\ x+z \\ y+z \end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{l} 9 \\ 5 \\ 7 \end{array}\right]$
हम जानते हैं कि ज्ञात आव्यूह बराबर हैं, तो उसके संगत अवयव भी बराबर होंगे।
अतः संगत अवयवों की तुलना करने पर,
x + y + z = 9 ...(i)
x + z = 5 ...(ii)
y + z = 7 ...(iii)
समी (i) से समी (ii) को घटाने पर हम प्राप्त करते हैं, y = 4
 समी (ii) से समी (iii) को घटाने पर हम प्राप्त करते है, x = 2 
समी (iii) में y = 4 प्रतिस्थापित करने पर, हम प्राप्त करते हैं
4 + z = 7 $\Rightarrow$ z = 7 - 4 = 3
अतः x = 2, y = 4, z = 3

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

सिद्ध कीजिए कि एक एकैकी फलन f : {1, 2, 3} $\rightarrow$ {1, 2, 3} अनिवार्य रूप से आच्छादक भी है।
अंतराल ज्ञात कीजिए जिन पर f(x) = $ \frac{4 \sin x-2 x-x \cos x}{2+\cos x} $ निरंतर ह्यसमान है।
यदि y + sin y = cos x तो $ \frac{d y}{d x}$ ज्ञात कीजिए।
x, y और z के मान ज्ञात कीजिए ताकि सदिश $\vec{a}$ = x$ \hat{i}$ + 2$ \hat{j}$ + z$ \hat{k}$ और $\vec{b}$ = 2$ \hat{i}$ + y$ \hat{j}$ + $ \hat{k}$ समान हैं।
किसी स्कूल की पुस्तकों की दुकान में 10 दर्जन रसायन विज्ञान, 8 दर्जन भौतिक विज्ञान तथा 10 दर्जन अर्थशास्त्र की पुस्तकें हैं। इन पुस्तकों का विक्रय मूल्य क्रमशः ₹80, ₹60 तथा ₹40 प्रति पुस्तक है। आव्यूह बीजगणित के प्रयोग द्वारा ज्ञात कीजिए कि सभी पुस्तकों को बेचने से दुकान को कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी।
ऐसे परवलयों के कुल को निरूपित करने वाला अवकल समीकरण ज्ञात कीजिए जिनका शीर्ष मूल बिंदु पर है तथा जिनका अक्ष धनात्मक x-अक्ष की दिशा में है।
फलन का समाकलन ज्ञात कीजिए: $\int \frac{e^{\tan ^{-1} x}}{1+x^{2}} d x$
52 पत्तों की एक गड्डी में से यादृच्छया एक के बाद एक बिना प्रतिस्थापित किए दो पत्ते निकाले गए। दोनों पत्तों के लाल रंग का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
बताइए कि प्रायिकता बंटनों में कौन-से एक यादृच्छिक चर के लिए संभव नहीं है। अपना उत्तर कारण सहित लिखिए।
X 0 1 2
P(X) 0.4 0.4 0.2
बिंदुओं P(2, 3, 0) एवं Q(-1, -2, -4) को मिलाने वाला एवं P से Q की तरफ दिष्ट सदिश ज्ञात कीजिए।