लहसुन के उपयोग-
(1) मसाला के रूप में लहसुन की गाँठों एवं सूखी फाँकें, लहसुन के चूर्ण व पेस्ट के रूप में, भोज्य पदार्थों का स्वाद बढ़ाने, चटनी, अचार, टमाटर केचप इत्यादि में किया जाता है।
(2) लहसुन में एलिसिन नामक सक्रिय तत्त्व पाया जाता है जो जैव प्रतिरोधी का काम करता है।
(3) इसका तेल लकवा व अल्सर आदि विकारों को दूर करने, कृमिनाशक व टॉनिक के रूप में प्रयोग होता है।
(4) लहसुन का उपयोग उच्च रक्तचाप में, धमनीय दाब कम करने में भी होता है।
(5) इसमें फास्फोरस, विटामिन सी व अन्य प्रमुख तत्त्व पाए जाते हैं। अतः यह पोषक तत्त्वों का स्रोत है।