Question
पशुओं को उत्पादक दाना कितना देना चाहिए?

Answer

दूध उत्पादन के लिए 3 लीटर गाय के दूध पर तथा 2.5 लीटर भैंस के दूध पर 1 किलोग्राम दाना देना चाहिए। कार्य करने वाले बैलों को प्रतिदिन 1.5 किलोग्राम दाना सामान्य कार्य तथा 2.0 किलोग्राम भारी कार्य के लिए, जीवन निर्वाह में अतिरिक्त दाना देना चाहिए। प्रजनन करने वाले साँडों को 2 किलोग्राम तथा 6 माह या इससे अधिक अवधि की गर्भवती गाय को गर्भ रक्षा हेतु 1.0-1.5 किलोग्राम दाना अतिरिक्त देना चाहिए तथा जीवन निर्वाह एवं उत्पादन दाना इसमें सम्मिलित नहीं है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free