भारत का भौतिक स्वरूप — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभारत का भौतिक स्वरूप3 Marks
Question
लक्षद्वीप समूह पर टिप्पणी लिखिए।
✓
Answer
यह अरब सागर में केरल के मालाबार तट के पास स्थित है। यह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हुआ है। पहले लक्षद्वीप को लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। यह द्वीप-समूह 32 वर्ग किमी. के छोटे क्षेत्र में फैला हुआ है। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। लक्षद्वीप समूह पर विभिन्न प्रकार के जन्तु एवं पादप पाए जाते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.