Question
लोकतन्त्र में नागरिक गरिमा के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

Answer

लोकतन्त्र में नागरिक गरिमा का बहुत महत्त्व है। व्यक्ति की गरिमा के मामले में लोकतन्त्र किसी भी अन्य शासन प्रणाली से श्रेष्ठ है। यह निम्न प्रकार स्पष्ट है-
(1) महिलाओं की गरिमा व स्वतन्त्रता-दुनिया के अधिकांश समाज पुरुष-प्रधान समाज रहे हैं। लेकिन लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था ने महिलाओं के लिए समानता के अवसर प्रदान किये हैं। आज विश्व के अधिकांश लोकतन्त्र महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करते हैं तथा उन्हें सभी अधिकार प्रदान करते हैं। एक बार जब सिद्धान्त के रूप में महिलाओं के साथ समानता के व्यवहार को स्वीकार कर लिया गया है तो अब महिलाओं के लिए वैधानिक और नैतिक रूप से अपने प्रति गलत मान्यताओं और व्यवहारों के विरुद्ध संघर्ष करना आसान हो गया है। अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्थाओं में यह सब सम्भव न था क्योंकि वहाँ व्यक्तिगत स्वतन्त्रता एवं गरिमा को न तो वैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त है और न ही नैतिक रूप से।
(2) जातिगत समानता-भारत में कानून द्वारा जातिगत समानता की स्थापना की गई है। यहाँ लोकतान्त्रिक व्यवस्था ने कमजोर और भेदभाव की शिकार हुई जातियों के लोगों को समान दर्जे व समान अवसर के दावे को बल दिया है। यद्यपि आज भी जातिगत भेदभाव और दमन के उदाहरण देखने को मिलते हैं, लेकिन उनके पक्ष में कानूनी या नैतिक बल नहीं होता है। सम्भवतः इसी एहसास के चलते लोग अपने लोकतान्त्रिक अधिकारों के प्रति अधिक सतर्क हुए हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

व्यक्ति की गरिमा और आजादी के प्रोत्साहन में लोकतांत्रिक व्यवस्था किसी अन्य शासन प्रणाली से किस प्रकार अधिक श्रेष्ठ है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
भारत के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर कहाँ से आते थे? कारखानों में काम मिलने में उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था?
आपकी दृष्टि में, विकास की धारणीयता के सन्दर्भ में हमारे लक्ष्य क्या होने चाहिए? समझाइए।
संसाधनों के नियोजन से आप क्या समझते हैं? संसाधनों के संरक्षण करने के उपाय सुझाइए।
भारत के शस्य प्रारूप पर एक भौगोलिक निबंध लिखिए।
सविनय अवज्ञा आन्दोलन के क्या कारण थे? 
आपके अनुसार वस्तु विनिमय प्रणाली और मौद्रिक विनिमय प्रणाली में कौनसी प्रणाली श्रेष्ठ है और क्यों?
देश में असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है?
भारतीय और ब्रिटिश निर्माताओं ने नये उपभोक्ता पैदा करने के लिए किन तरीकों को अपनाया? लिखिए।
"प्रथम विश्व युद्ध के बाद भी भारत में लघु उद्योगों की बहुलता थी।" व्याख्या कीजिए।